रायगंज पुलिस ने चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया
संवाद सूत्र, कालियागंज : कालियागंज व रायगंज पुलिस की तत्परता से चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर एक फ
संवाद सूत्र, कालियागंज : कालियागंज व रायगंज पुलिस की तत्परता से चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर एक फर्नीचर कर्मचारी को उनके चंगुल से छुड़ाया गया। साथ ही छिनतई के 31 हजार 500 रूपये व एक गाड़ी जब्त कर ली गई। पकड़े गए अपहरणकर्ताओं के नाम मुख्तार अली 28, मुस्तकिम अंसारी 26, आतिश मियां 30 व नबी शेख 21 है। घटना के संदर्भ में बताया गया कि रविवार रात फर्नीचर कर्मी ईटाहार जाने के लिए रायगंज सिलीगुड़ी मोड़ पर बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान चार पहिया वाहन में बैठे युवकों ने उस व्यक्ति से पूछताछ कर इटाहार जाने के नाम पर गाड़ी में बैठा लिया। इस दौरान उससे 47 हजार 900 रूपये व मोबाइल छिनतई कर ली। तेज गति से गाड़ी को जाते देख गश्त लगा रही कालियागंज पुलिस ने उसका पीछा किया। अंत में अपहरणकर्ताओं ने उस फर्नीचर कर्मचारी को गाड़ी से फेंक दिया। पुलिस के गाड़ी पर हमला भी किया गया। तुरंत कलियागंज थाना के आईसी मनोज चक्रवर्ती के माध्यम से जिला पुलिस अधीक्षक, रायगंज, कालियागंज, ईटाहार व हैमताबाद थाना पुलिस को सूचना दे दी गई। इसके बाद रायगंज थाना पुलिस ने भाटोल इलाके से गाड़ी व अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया। सभी आसपास के इलाके के रहने वाले हैं।