Move to Jagran APP

बिजली कामगार यूनियन का एक धरा हड़ताल पर

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पांच जनवरी से झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकि श्रमिक संघ के सदस्य अ

By Edited By: Published: Fri, 06 Jan 2017 03:08 AM (IST)Updated: Fri, 06 Jan 2017 03:08 AM (IST)
बिजली कामगार यूनियन का एक धरा हड़ताल पर

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :

prime article banner

पांच जनवरी से झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकि श्रमिक संघ के सदस्य अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के पहले दिन जमशेदपुर में विद्युत आपूर्ति पर कोई असर नहीं दिखाई दिया। इसका सबसे बड़ा कारण है, बिजली कर्मचारियों की चार यूनियन में से मात्र एक यूनियन का ही हड़ताल पर जाना है। यही नहीं हड़ताल पर जाने वाली यूनियन के 333 सदस्यों में से मात्र 100 कर्मचारी ही हड़ताल पर गए हैं, बाकि कर्मचारी पूर्व की तरह काम कर रहे हैं। झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकि श्रमिक संघ के सक्रिय सदस्य अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि चूंकि यूनियन अध्यक्ष रांची में है, इसलिए सदस्य एकजुट नहीं हो पाए हैं। अध्यक्ष मनु भगवान मिश्रा के आने के बाद सदस्यों के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।

-----------------

हड़ताल का कोई असर नहीं : जीएम

जमशेदपुर विद्युत प्रमंडल के महाप्रबंधक एसके सिंह ने बताया कि जमशेदपुर में हड़ताल का पहला दिन कोई असर नहीं पड़ा है। असर नहीं पड़ने का सबसे बड़ा कारण है ठंड का मौसम। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में बिजली की खपत कम होती है, तार गर्म होकर नहीं टूटते। हालांकि उन्होंने कहा कि हड़ताल यदि लंबी चली तो विभाग के साथ ही उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.