काले धन की रोकथाम को नियंत्रित करें काला मन
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : साहित्यिक संस्था 'साहित्य सरोवर मंच' की ओर से रविवार को काव्य सम्
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : साहित्यिक संस्था 'साहित्य सरोवर मंच' की ओर से रविवार को काव्य सम्मेलन सह विचार गोष्ठी का आयोजन चंद्रमौलेश्वर महादेव मंदिर साकची में किया गया। प्रथम चरण में 'मन की कलम से' गोष्ठी में साहित्यकारों ने भ्रष्टाचार मुक्त देश निर्माण हेतु चलाए जा रहे अभियान पर वर्तमान में हो रहे प्रयासों के तात्कालिक व दीर्घकालिक प्रभाव-दुष्प्रभाव के श्वेत-श्याम पक्ष पर विचार व्यक्त किया। भ्रष्टाचार मुक्त समाज के लिए आवश्यक विभिन्न बिन्दुओं पर अपने विचार रखे। संयोजक प्रकाश चंद्र ने कहा कि धन के अति ध्रुवीकृत वितरण पर रोक लगाने के लिए धन संग्रह के उत्प्रेरक तत्वों व धन बनाने की वृत्ति पर रोकथाम के लिए काला धन के साथ काला मन को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। यही इस प्रवृत्ति के लिए जिम्मेदार है।
दूसरे चरण में कवियों ने ¨हदी, भोजपुरी, मैथिली भाषा में सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदना से जुड़ी, देशप्रेम से ओत-प्रोत कविताओं का पाठ किया। अमित रंजन पाडेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आनंद पाठक, शैलेंद्र कुमार शैल, विमल किशोर, विक्रमा सिंह, भागीरथी प्रधान, अमर प्रताप चौधरी, जयंत प्रधान, अंकित तिवारी, प्रताप नारायण सिंह, संजय पाठक आदि साहित्यकारों ने भाग लिया।