आंगन से उठाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
घर के आंगन मे सो रही युवती को चार युवक उठाकर जंगल मे ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बेहोश होने पर सभी युवक उसे जंगल मे छोड़कर भाग गए।
By Edited By: Published: Thu, 01 Jun 2017 02:46 AM (IST)Updated: Thu, 01 Jun 2017 11:15 AM (IST)
पुरुलिया, घर के आंगन मे सो रही युवती को चार युवक उठाकर जंगल मे ले गए। वहां पहले दो युवक मौजूद थे। सभी छह युवको ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बेहोश होने पर सभी युवक उसे जंगल मे छोड़कर भाग गए।
होश आने पर उसने घटना की जानकारी परिजनो को दी। उसके मामला थाने पहुंचा। उसके बाद रघुनाथपुर पुलिस ने इस मामले मे जोरारी ग्राम निवासी श्रीमंत हांसदा, विजय मुर्मू और काजल टुडू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि पीडि़ता का पति घर के बाहर रहता है। गर्मी अधिक होने के कारण युवती घर के आंगन मे सोई हुई थी। इस दौरान गांव के चार युवक मुंह दबाकर हाथ पैर बांधकर उसे जंगल मे ले गए और दुष्कर्म किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें