अजाचक आश्रम में हुआ पौधरोपण
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : मेदिनीपुर शहर के नजरगंज क्षेत्र में कंसावती नदी के तट पर स्थित स्वरूप
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : मेदिनीपुर शहर के नजरगंज क्षेत्र में कंसावती नदी के तट पर स्थित स्वरूपानंद घाट के समीप अजाचक आश्रम में रविवार को विभिन्न प्रजातियों के करीब 78 पौधे लगाए गए। इस मौके पर डॉ. ऋषिकेश दे, सभासद मऊ राय, पूर्व विधायक रजनीकांत दलोई, आश्रम के सचिव अजीत कुमार बेरा व आश्रम के कार्यकारी महंत स्वरूप आचार्य भी उपस्थित थे। डॉ. ऋषिकेश दे ने बताया कि आम, नीम, शाल, सागौन, महोगनी व आकाशबनी समेत विभिन्न प्रजातियों के सौ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्व समय में हमारे पूर्वज प्राय: पेड़-पौधों की छत्र-छाया में ही अपना जीवन गुजर-बसर करते थे। इसका लाभ यह था, कि वे जल्द बीमार नहीं पड़ते थे। आज मनुष्य जैसे-जैसे प्रकृति से दूर हो रहा है, तमाम तरह की बीमारियों ने हमें घेर लिया है। अपने जीवन को स्वस्थ व सुंदर बनाए रखने के लिये हमें प्रकृति की छाया में ही एक बार फिर लौटना होगा, इसके लिये पौधरोपण आवश्यक हो जाता है।