गणतंत्र दिवस को ले तैयारी शुरू
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर ह
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर होने वाले समारोह की तैयारी शुरू हो गई है। जवान मैदान में परेड का भी बखूबी अभ्यास कर रहे हैं, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
पुलिस लाइन में हर साल गणतंत्र दिवस समारोह पर परेड होता है। शुक्रवार को दो चरणों में जवानों ने परेड का पूर्वाभ्यास किया। जिसमें पुलिस के साथ ही दूसरे बल के जवान भी शामिल हुए। जवानों ने सुबह नौ से 10 और दोपहर तीन से शाम चार बजे तक अभ्यास किया। विभागीय अधिकारी कैलाशनाथ महतो ने कहा कि जवान बिल्कुल उसी अंदाज में अभ्यास करते हैं जैसा गणतंत्र दिवस परेड मे किया जाना है। आगामी रविवार और सोमवार को जवानों को छुट्टी दी गई है। मंगलवार को अंतिम अभ्यास किया जाएगा, जिससे जवान परेड के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार कर सके। इसे लेकर जवानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह में कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसकी अलग से तैयारियां संबंधित विभाग के लोग कर रहे हैं।