पूर्व मेदिनीपुर में दो नए कृषि दफ्तरों को अनुमोदन
संवाद सूत्र, हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिले के दो प्रखंडों में शीघ्र ही नए कृषि दफ्तर खुलेंगे। इस
संवाद सूत्र, हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिले के दो प्रखंडों में शीघ्र ही नए कृषि दफ्तर खुलेंगे। इससे हजारों किसानों को सुविधा होगी। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी मृणाल कांति बेरा ने दी। उन्होंने कहा कि जिले में कुल 25 प्रखंड हैं। इनमें खेजुरी-2 और पटासपुर-2 का कृषि दफ्तर नहीं था। इसकी वजह से हजारों किसानों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। समस्याओं को देखते हुए शासन ने दोनों प्रखंडों के अलग कृषि दफ्तर खोलने का निश्चय किया, जिससे भीड़-भाड़ कम हो और किसानों को अधिक सुविधा से परिसेवा मिल सके। उन्होंने बताया कि खेजुरी-2 प्रखंड का कृषि दफ्तर जनका में और पटासपुर-2 का कृषि दफ्तर प्रतापदिघी में खोला जाएगा। पहले ये कृषि दफ्तर अस्थायी रूप से किराए के भवन में खुलेंगे। इसके बाद इनके स्थायीकरण की कोशिश की जाएगी। इस दिशा में लगातार प्रयास जारी है, क्योंकि किसानों को सहूलियत और शासकीय परिसेवा हमारी प्राथमिकता है। इसी लक्ष्य को लेकर गतिविधियां चलाई जा रही है। किसानों की समस्याओं का ख्याल करके ही शासन ने दो नए दफ्तरों को अनुमोदन दिया, जिसके क्रियान्वयन का प्रयास जारी है।