लावारिस श्वानों की देखभाल कर रहा विद्यासागर विश्वविद्यालय
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर शहर स्थित विद्यासागर विश्वविद्यालय मानवत
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर शहर स्थित विद्यासागर विश्वविद्यालय मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए परिसर में लंबे समय से रहने वाले 24 लावारिस श्वानों की देखभाल व भोजन प्रबंध का जिम्मा उठा रहा है। संस्थान के कुल सचिव जयंत किशोर नंदी बताते हैं कि इन श्वानों की संख्या में वृद्धि को रोकने के लिए संस्थान की ओर से दो चरणों में उनकी नसबंदी कराई गई थी। इसके साथ ही उनके भोजन प्रबंध का भी हम लोग समुचित ख्याल रखते हैं। इस बाबत चार कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्थान परिसर में ही श्वानों के लिए दो समय भोजन तैयार किया जाता है और टोटो की सहायता से संबंधित स्थानों पर भोजन पहुंचा दिया जाता है। परिसर के भीतर पर्याप्त मात्रा में भोजन मिलने के कारण उक्त श्वान बाहर जाने को तैयार नहीं होते हैं। फिलहाल उन सभी का स्वास्थ्य भी बेहतर है। समय-समय पर उनकी चिकित्सा व स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता है।