भाजपा ने मनाया काला दिवस
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : आसनसोल में केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो पर हमले की घटन
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : आसनसोल में केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो पर हमले की घटना तथा इस घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं की द्वारा गुरुवार को आयोजित प्रदर्शन के दौरान कोलकाता के हाजरा मोड़ पर पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से शुक्रवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर में काला दिवस का पालन किया गया। सुभाषनगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय से जुलूस निकाला गया। जुलूस को आस-पास के जगहों पर घुमाकर कलेक्ट्रेट तक लेकर आया गया। यहां पर भाजपा की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान मेदिनीपुर शहर भाजपा अध्यक्ष अजय साहू, शुभजीत राय, अरूप दास ने वक्तव्य रखा। अपने वक्तव्य में भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो पर हमले की घटना को लेकर जहां तृणमूल कांग्रेस की जमकर आलोचना की। वहीं मंत्री पर हमले की घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान कोलकाता के हाजरा मोड़ पर पुलिस की ओर से की गई लाठी चार्ज के विरोध में जमकर आवाज बुलंद किया गया। मेदिनीपुर शहर भाजपा अध्यक्ष अजय साहू ने कहा कि टीएमसी व पुलिस मिलकर राज्य में भाजपा का दमन करना चाह रही है, लेकिन आम जनता भाजपा के साथ है। हमलोग टीएमसी व पुलिस के विरोध में आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे।