विरोध करने पर बड़े भाई पर हमला, अस्पताल में भर्ती
- मांस नहीं बनाने पर शराबी ने परिवार वालों पर किया गाली-गलौज - आरोपी फरार, पुलिस कर रही है छानबीन
- मांस नहीं बनाने पर शराबी ने परिवार वालों पर किया गाली-गलौज
- आरोपी फरार, पुलिस कर रही है छानबीन
संवाद सूत्र, मालदा: शराब पीकर घर में अशांति फैलाने का विरोध करने पर छोटे ने अपने बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना शुक्रवार रात को मालदा जिले के इंग्लीशबाजार थाने के पागलाघाट इलाके की है। घायल का नाम एजाबुर शेख (36) है। उसे मालदा मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एजाबुर ने बताया कि उसका भाई मुरशेद शेख प्रतिदिन शराब पीकर घर में अशांति करता था। उसके अत्याचार से परिवार के दूसरे सदस्य भी काफी परेशान हो रहे थे। शुक्रवार रात को भी वह शराब पीकर घर आकर उसी समय मुर्गी की मांस बनाने के लिए कहा। लेकिन ज्यादा रात होने के परिवार के सदस्यों ने मांस बनाने से इंकार कर दिया। तभी मुरशेद ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें एजाबुर के दांए हाथ की एक अंगुली कट गयी है। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन हालत खराब होने के कारण उसे मालदा मेडिकल कालेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया। आज सुबह परिवार वालों ने मुरशेद के खिलाफ इंगलीशबाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।
मालदा मेडिकल कालेज के पूर्व प्रिंसिपल डाक्टर यू भद्र ने कहा कि पिछले कई दिनों से मालदा जिले में परिवार के छोटे-छोटे झगड़े संघर्ष में बदल जा रही है। यह एक जटिल समस्या है। असहिष्णुणा वादी मानसिकता वाले लोग ही इस तरह के संघर्ष का कारण बन रहे हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया है। उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाई जा रही है।