नशेड़ी पति ने की पत्नी पर हमला, कटा अंगुठा
संवाद सूत्र, मालदा : नशेड़ी पति के हमले में पत्नी का अंगुठा कटा। इस घटना में घायल महिला मालदा मेडिक
संवाद सूत्र, मालदा : नशेड़ी पति के हमले में पत्नी का अंगुठा कटा। इस घटना में घायल महिला मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना बुधवार रात को मालदा जिले के पार्श्ववर्ती मुर्शिदाबाद जिले के फराक्का थाना क्षेत्र के बेनिया गांव में हुई। पुलिस घटना की जांच शुरू की है। घायल महिला सखीना बीबी 24 मालदा के इंग्लिशबाजार थाना क्षेत्र के पागलाघाट की निवासी है। गुरुवार को घायल महिला की मां नूरजहान बीबी ने बताया कि चार वर्ष पहले सखीना की शादी फराक्का थाना क्षेत्र के बेनिया गांव के शुकरू मोमिन के साथ हुई। शुकरू पेशे से मजदूर व नशे का आदि बताया जाता है। इनके एक पुत्र है। वह प्रतिदिन नशे की हालत में घर में घुसकर अपनी पत्नी की पिटाई करता था। इसे लेकर प्राय ही इनमें झगड़ा होता था। बुधवार रात को शुकरू फिर नशे की हालत में घर आया एवं शराब के लिए पत्नी सखीना से पैसे मांगा। रुपए देने से इन्कार करने पर दोनों का झगड़ा चरम पर पहुंच गया। इस दौरान शुकरू ने घर में मौजूद हंसुए से पत्नी पर हमले का प्रयास किया उसी समय पत्नी सखीना उसे रोकने की कोशिश की। इसी क्रम में उसका बायां हाथ का अंगुठा कट गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी जब वहां पहुंचे तो आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने सखीना को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। उसके हाथ व सीने में गंभीर चोटें आई है। इसलिए इन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज में अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस घटना को लेकर शुकरू के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद से आरोपी पति शुकरू मोमिन फरार है। पुलिस इनकी तलाश शुरू की है। इस घटना को लेकर मुर्शिदाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक ऋतेश कुमार की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।