Move to Jagran APP

इंग्लिशबाजार नपा के अस्थायी कर्मियों को ईद के पहले मिलेगा बोनस

संवाद सूत्र, मालदा : नगरपालिका के अस्थायी कर्मचारियों को ईद के पहले मिलेगा बोनस। शनिवार को नगरपालिका

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Jun 2017 08:37 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jun 2017 08:37 PM (IST)
इंग्लिशबाजार नपा के अस्थायी कर्मियों को ईद के पहले मिलेगा बोनस
इंग्लिशबाजार नपा के अस्थायी कर्मियों को ईद के पहले मिलेगा बोनस

संवाद सूत्र, मालदा : नगरपालिका के अस्थायी कर्मचारियों को ईद के पहले मिलेगा बोनस। शनिवार को नगरपालिका में पत्रकारों को संबोधित करते हुए इंग्लिशबाजार नगरपालिका के उपाध्यक्ष दूलाल सरकार ने यह बात कही। वर्तमान में इंग्लिशबाजार नगरपालिका में कुल 12 सौ अस्थायी कर्मचारी हैं। नगरपालिका प्रबंधन इन सभी को बोनस देने का एलान किया है। इस घोषणा के बाद से ही नगरपालिका कर्मचारियों में खुशी की लहर है। नगरपालिका के उपाध्यक्ष दूलाल सरकार ने बताया कि इसके पहले नगरपालिका शहर को जल कर से मुक्त कर दिया जा चुका है। नए सिरे से किसी को जल कर नहीं देना होगा। साथ ही जिनलोगों ने व्यवसायिक कार्य के लिए पानी का लाइन लिया है, उन्हें पुराने निर्धारित मूल्य पर ही जल कर देना होगा। जल कर माफ किए जाने से नगरपालिका को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा। यही कारण है कि जल समस्या के समाधान के लिए इसबीच राज्य सरकार ने एक करोड़ 65 लाख रुपए आवंटित की है। इस राशि से शहर में आर्सेनिक मुक्त पेय जल घर-घर आपूर्ति की जाएगी। इसबीच जोरशोर से काम शुरू किया गया है। इस योजना में कुल दो करोड़ रुपए खर्च आएगी। डेढ़ वर्ष के अंदर यह काम पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में शहर के चार रिजर्वर है। इसके अलावा शहर के झलझलिया, बालुचर, घोड़ा पीर समेत कई जगहों में और रिजर्वर बनाने की योजना है। नगरपालिका के चेयरमैन निहार रंजन घोष ने बताया कि कई व्यवसायिक संस्थान लगातार नगरपालिका कर नहीं दे रहे हैं। इतना ही नहीं रेलवे, भारत संचार निगम व डाक विभाग के जैसे सरकारी विभागों से भी करीब 60 लाख रुपए का नगरपालिका कर बकाया है। जल्द इन्हें नोटिस दी जाएगी। इसके बाद भी यदि समय पर बकाया कर नहीं चुकाया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.