चांचल के एक गौशाला से मिले सैकड़ों बम
संवाद सूत्र, मालदा : जिले के चांचल दो नंबर प्रखंड के चंद्रपाड़ा में एक गौशाला से चांचल थाना की पुलिस
संवाद सूत्र, मालदा : जिले के चांचल दो नंबर प्रखंड के चंद्रपाड़ा में एक गौशाला से चांचल थाना की पुलिस ने सौ से अधिक ताजा बम बरामद किए एवं एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से तनाव फैल गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम शेख महीदूर है। बम मिलने की सूचना से बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक तृकां के दो गुटों में विरोध को लेकर ये बम जमा किए गए थे, हालांकि इसे लेकर अबतक पुलिस का कोई बयान नहीं मिला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र पर कब्जा करने को लेकर मूबेद शेख व शेख महिदूर के बीच पिछले कई महीनों से विरोध चल रहा है। ये दोनों तृकां के दो गुटों के स्थानीय नेता के रूप में परिचित हैं। हाल ही में इनमें बम व गोली की लड़ाई हुई थी। गुरुवार सुबह को महीदूर शेख के घर के परित्यक्त गौशाला के पास एक व्यक्ति ने एक बैग देखा, पास पहुंचकर देखा कि बैग में बम है। इसके बाद स्थानीय चंद्रपाड़ा ऑउटपोस्ट पुलिस को इस बात की खबर दी गई। खबर8 मिलने पर चांचल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं बमों को कब्जे में लेकर शेख महीदूर को गिरफ्तार कर लिया। यह सूचना मिलते ही मूबेद शेख क्षेत्र से फरार हो गया।
एसडीपीओ अभिषेक मजूमदार ने बताया कि बम बरामद होने की घटना में शेख महीदूर को गिरफ्तार किया गया है लेकिन उसके साथी फरार हैं। मूबेद शेख भी फरार है। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। तृकां के इस गुटीय झगड़े को लेकर तृकां नेतृत्व दुविधा में है। तृकां जिला अध्यक्ष मोअज्जम हुसैन ने इस संबंध में कोई मंतव्य नहीं किया।