मालदा बमकांड में एक गिरफ्तार
संवाद सूत्र, मालदा : रविवार को बैष्णवनगर के जैनपुर में बमकांड की घटना में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिर
संवाद सूत्र, मालदा : रविवार को बैष्णवनगर के जैनपुर में बमकांड की घटना में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम गियासुद्दीन शेख उर्फ गायशु शेख है। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। बुधवार को बैष्णवनगर क्षेत्र के एक गुप्त ठिकाने से बैष्णवनगर थाना की पुलिस ने इस आरोपी को गिरफ्तार किया। ज्ञात हो कि गिरफ्तार व्यक्ति गायशु शेख बमकांड में मृत कुंभीरा ग्राम पंचायत के सदस्य व तृकां नेता कलाम शेख का चाचा है। गायशु शेख क्षेत्र में तृकां समर्थक के रूप में जाना जाता है। इस घटना में तृकां नेतृत्व दुविधा में पड़ गई है। इस घटना को लेकर जिला तृकां नेतृत्व व पुलिस की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। ज्ञात हो कि सोमवार तड़के मालदा के बैष्णवनगर थाना क्षेत्र के कुंभीरा ग्राम पंचायत के जैनपुर गांव में बम बनाते समय स्थानीय ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र के तृकां नेता कलाम शेख सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इन्हें गंभीर हालत में मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के निवर्तमान मंत्री सावित्री मित्र ने दावा किया कि बाहर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तृकां के कार्यकर्ताओं पर बम फेंककर उनकी हत्या कर दी। जबाव में कांग्रेस की ओर से वैष्णवनगर के कांग्रेस प्रत्याशी अजीजूल हक ने बताया कि पिछले कई दिनों से चुनाव के बाद कलाम शेख के नेतृत्व में तृकां आश्रित गुंडे हमारे कार्यकर्ताओं को धमकी दे रहे थे। कुंभीरा ग्राम पंचायत के प्रधान व क्षेत्र के कांग्रेस नेता नगु हक की हत्या करने के लिए स्थानीय तृकां कार्यकर्ता गायशु शेख के घर के पीछे एक झोपड़ी में बम बना रहे थे। उसी समय बम विस्फोट से यह घटना हुई। उनकी शिकायत है कि बैष्णवनगर में तृकां के लोगों ने चुनाव के बाद हिंसा फैलाने के लिए काफी संख्या में बम व हथियार मौजूद रखे हैं। इस संबंध में बार-बार जिला पुलिस व प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया। इधर, गायशु शेख के घर की तलाशी में बरामद बमों को निष्क्रय करने पहुंचे बम निरोधक दस्ते के विस्फोट के शिकार होने की घटना में सीआईडी के दो एसएसआई सुब्रत चौधरी व विश्वदानंद मिश्र की मौत हो गई। घायल कांस्टेबल मनीरूजमाल को को कोलकाता के पीजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर है। एनआइए घटना की जांच शुरू की है। इसबीच एनआइए का एक प्रतिनिधि दल क्षेत्र का निरीक्षण किया। पूरी घटना को लेकर एनआइए के अधिकारियों की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।