बच्चों के विवाद में काटा पड़ोसन का कान
मालदा : बच्चों के झगड़े में उलझने का परिणाम यह निकला कि पड़ोसी आपस में ही भिड़ गए। इसी दौरान पड़ोसी ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उस महिला का एक कान बुरी तरह जख्मी हो गया। महिला का नाम सुलेखा मंडल 42 है और उसे गंभीर हालत में मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह घटना गुरुवार को मालदा थाने के चर कादिरपुर गांव में घटी है जिसके बाद पुलिस आरोपी पड़ोसी मिठू मंडल की तलाश में है। जानकारी अनुसार घटना के रोज कादिरपुर गांव में संबंधित पड़ोसियों के बच्चे आपस में खेल रहे थे। उसी दौरान में उनमें विवाद हो गया जिसमें उनके माता पिता भी उलझ गए। उसी दौरान आरोपी मिठू मंडल ने धारदार हथियार से सुलेखा मंडल पर प्रहार कर दिया। जिले के एसपी प्रसून बनर्जी ने बताया कि पीड़िता के पति संतोष मंडल की शिकायत के आधार पर आरोपी मिठू मंडल की तलाश जारी है। खबर लिखे जाने तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है।