बंदी को युवा कांग्रेस का समर्थन
चक्रधरपुर : कांग्रेस युवा नेता विजय ¨सह सामड ने कहा कि रघुवर सरकार की जन विरोधी निति
By Edited By: Published: Mon, 24 Oct 2016 02:49 AM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 02:49 AM (IST)
चक्रधरपुर : कांग्रेस युवा नेता विजय ¨सह सामड ने कहा कि रघुवर सरकार की जन विरोधी नितियों के विरोध में सोमवार को आहूत राज्यव्यापी बंदी का युवा कांग्रेस समर्थन करता है। लोकतांत्रिक सरकार की जन विरोधी नीतियों से झारखंड की जनता परेशान है। सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन द्वारा रघुवर सरकार ने स्थानीय आदिवासी जन मानस को गहरी ठेस पहुंचाई है। बड़का गांव में सत्याग्राहियों पर गोली चलवाकर लोकतांत्रिक आंदोलन का दमन किया है। सोमवार की बंदी के माध्यम से सरकार के जनविरोध नीतियों का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें