़चीन ने ममता बनर्जी को किया आमंत्रित
जागरण संवाददाता, कोलकाता : चीन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निमंत्रित किया है। हाला
जागरण संवाददाता, कोलकाता : चीन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निमंत्रित किया है। हालांकि मुख्यमंत्री की हामी का चीन को अब भी इंतजार है। एमसीसीआइ द्वारा आयोजित परिचर्चा सत्र में चीन के आधिकारिक प्रतिनिधि चीनी कॉन्सलेट मा झानवु ने बुधवार को बताया कि सुश्री बनर्जी को चीन के दो प्रांतों जियांगसु और युन्नान का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि यद्यपि मुख्यमंत्री की ओर से आखिरी मंजूरी मिलना अभी बाकी है। झानवु ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य मकसद दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चीनी कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण गंतव्य है, यहां कई कंपनियां कारोबार कर रही हैं जबकि कई कंपनियों बेहतर स्थानीय साझेदारी का इंतजार कर रही हैं। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने हाल ही में संपन्न बंगाल ग्लोबल बिजनेस का हवाला दिया और कहा कि इस दौरान एक चीनी कंपनी ने कृषि प्रसंस्करण में रुचि दिखाई और अब उक्त कंपनी को बेहतर स्थानीय साझेदार मिलने का इंतजार है। वहीं, चीन के साथ भारत के व्यापारिक संबंध के बारे में मा झानवु ने कहा कि भारत का निर्यात बढ़ रहा है लेकिन आयत उतना अधिक नहीं बढ़ रहा है। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि पतंजलि टूथपेस्ट चीन में बहुत लोकप्रिय हो गया है।