Move to Jagran APP

नेहरू-पटेल ने मिलकर रखी थी आधुनिक भारत की नींव

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा कि सन् 1948 में महात्मा गांधी की हत्या के बाद जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल ने साथ मिलकर भारत का निर्माण किया था।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 08:57 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 08:57 AM (IST)
नेहरू-पटेल ने मिलकर रखी थी आधुनिक भारत की नींव
नेहरू-पटेल ने मिलकर रखी थी आधुनिक भारत की नींव

कोलकाता, जागरण संवाददाता। जाने-माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा कि सन् 1948 में महात्मा गांधी की हत्या के बाद जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल ने साथ मिलकर भारत का निर्माण किया था।

loksabha election banner

एपीजे कोलकाता लिटररी फेस्टिवल में शिरकत करने आए गुहा ने कहा-'गांधीजी की हत्या के बाद नेहरू-पटेल ने आपसी मतभेदों को भुलाकर साथ मिलकर आधुनिक भारत की नींव रखी थी। पटेल के निधन के बाद नेहरू ने गांधीजी की विरासत को आगे बढ़ाया था।' उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि अपने स्वार्थ के लिए कुछ लोगों ने नेहरू-पटेल के बीच प्रतिद्वंद्विता चलने की बात कही है।

इतिहासकार ने आगे कहा कि गांधीजी की जो आलोचना की जाती हैं, उनमें से अधिकतर आधारहीन हैं। जानकारी नहीं होने के कारण आलोचना हो रही है, हालांकि उन्होंने इसके साथ ही यह भी कहा कि गांधीजी के व्यक्तिगत जीवन को लेकर उनका बचाव करना संभव नहीं है।

गुहा ने आगे कहा कि नेहरू के वंशज गलत तरीके से उनकी विरासत का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जब सेवानिवृत्त होंगे, तभी हमें नेहरूजी की महानता का पता चलेगा। उत्तराधिकारियों का पाप नेहरुजी पर थोपा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.