हिंसा के खिलाफ बुद्धदेव ने किया प्रतिवाद का आव्हान
पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने जोरदार तरीके से प्रतिवाद करने का आव्हान किया है। श्री भïट्टाचार्य ने गुरुवार को अपने जारी बयान में कहा है कि राज्य की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस अलग-थलग पड़ती जा रही है।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने जोरदार तरीके से प्रतिवाद करने का आव्हान किया है। श्री भïट्टाचार्य ने गुरुवार को अपने जारी बयान में कहा है कि राज्य की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस अलग-थलग पड़ती जा रही है। इसलिए तृणमूल कांग्रेस आतंक पैदा कर स्थानीय निकायों पर जबरन कब्जा करना चाहती है। माकपा और वाममोर्चा के अन्य घटक दलों पर हमले तेज हुए हैं। इसके बावजूद वाममोर्चा को संगठित रूप से तृणमूल के आतंक से मुकाबला करना होगा। एक मात्र वाममोर्चा के कार्यकर्ता ही आम मतदाताओं को उनके मताधिकार का प्रयोग करने का माहौल बना सकते हैं और एक संगठित रूप से प्रतिवाद से संभव है।
कोलकाता नगर निगम का चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में वाममोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को अहम भूमिका निभानी होगी। चुनाव पूर्व जो स्थिति बनी है वह तृणमूल की दया पर नहीं छोड़ी जा सकती। जरूरत पडऩे पर पूरी ताकत के साथ प्रतिवाद करना होगा। लोकतंत्र का अनुभव बताता है कि आम जनता ही अंतिम निर्णय करती है।
भïट्टाचार्य ने उम्मीद जतायी है कि वाममोर्चा चुनाव में बेहतर करेगा। वाममोर्चा के कार्यकर्ता आम मतदाताओं के घर-घर जा रहे हैं और उनकी परेशानी धैर्य से सुन रहे हैं। चुनाव में इसका अच्छा फल मिलेगा।
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने बुद्धदेव के प्रतिवाद करने का आव्हान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। चटर्जी ने कहा कि बुद्धदेव ने किसका प्रतिवाद करने का आव्हान किया है यह समझ से परे है। वाममोर्चा के शासन में विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं को मुंह खोलने की आजादी नहीं थी। अभी तो सभी विरोधी दल प्रतिद्वंद्विता करने के लिए स्वतंत्र है। बुद्धदेव ने जिस तरह बयान दिया है वह चुनाव में प्रतिद्वंद्विता करने से पहले ही हार स्वीकार कर लेना है।