निकाली गई जागरूकता रैली, सभा
बड़बिल : बड़बिल वन विभाग की ओर से वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण के प्रति जागरूकता को लेकर अभिया
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Apr 2017 02:47 AM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 02:47 AM (IST)
बड़बिल : बड़बिल वन विभाग की ओर से वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण के प्रति जागरूकता को लेकर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह से एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बड़बिल तहसीलदार अरुण कुमार मल्लिक, बड़बिल नपा अध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा, बड़बिल वन रेंज अधिकारी पद्मनाभ राउत, नपा कार्यकारी अधिकारी मनोरंजन देव, समाजसेवी अशोक कुमार ठक्कर इंद्रदेव यादव, अशोक प्रजापति, महिला संगठन अधिकारी जेमामनी महाकुड़ सहित विभिन्न संगठनों के सदस्य और सैकड़ों की संख्या में वनांचल क्षेत्र के लोग शामिल थे। रैली के नगर भ्रमण के बाद विकास महल में सभा को संबोधित किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें