Move to Jagran APP

पीड़ित भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे शाह, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर कोलकाता में हैं। इस कड़ी में वह आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 12 Sep 2017 01:45 PM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2017 01:45 PM (IST)
पीड़ित भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे शाह, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक
पीड़ित भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे शाह, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

कोलकाता, [जागरण संवाददाता] । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर कोलकाता में हैं। इस कड़ी में वह आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद वह उन भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे जो तृणमूल कांग्रेस के अत्याचार के शिकार हुए हैं। इसके बाद वह उद्योगपतियों और बुद्धिजीवियों से मिलेंगे। शाह शाम को वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर आयोजित एक वार्ता सत्र को संबोधित करेंगे। 

loksabha election banner

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिवसीय बंगाल दौरे पर हैं। प्रथम दिन उन्होंने 10 घंटे तक विभिन्न पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सांगठनिक मजबूती पर जोर दिया। आज भी उनकी बैठक जारी रहेगी।

आज मंगलवार को वे आइसीसीआर में सुबह 11 बजे से पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहें हैं। वे दोपहर पार्टी के उन कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे जिन पर तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने हमला किया था।

शाह इन पीडि़त भाजपा कार्यकर्ताओं के हाल पूछें। वे दोपहर 2 बजे बुद्धिजीवियों एवं उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वे कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

शाम को 5 बजे से वे वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर वार्ता सत्र को संबोधित करेंगे। इसमें मीडिया कर्मी भी शामिल होंगे। बुधवार को शाह काशीपुर इलाके के 46/एच/आर लॉक गेट स्थित मानस सेन के घर में दोपहर का भोजन करेंगे। मानस सेन भाजपा के एक साधारण कार्यकर्ता है। अमित शाह के स्वागत को लेकर मानस सेने के परिवार में काफी उत्सुकता है।

यह भी पढ़ें: अमित शाह ने कहा- भारत को विश्व गुरु बनाना भाजपा का लक्ष्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.