Move to Jagran APP

अंडमान के समुद्र में 22 देशों की नौसेना करेगी शक्ति परीक्षण

भारतीय नौसेना मार्च के दूसरे हफ्ते में अंडमान निकोबार में अब तक सबसे बड़ा समुद्री नौसैनिक अभ्यास मिलन-2018 का आयोजन करने जा रही है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 24 Feb 2018 10:08 AM (IST)Updated: Sat, 24 Feb 2018 10:08 AM (IST)
अंडमान के समुद्र में 22 देशों की नौसेना करेगी शक्ति परीक्षण
अंडमान के समुद्र में 22 देशों की नौसेना करेगी शक्ति परीक्षण

कोलकाता, जागरण संवाददाता। भारतीय नौसेना मार्च के दूसरे हफ्ते में अंडमान निकोबार में अब तक सबसे बड़ा समुद्री नौसैनिक अभ्यास मिलन-2018 का आयोजन करने जा रही है। नौसेना के अंडमान निकोबार कमांड के तत्वावधान में पोर्ट ब्लेयर में 6 से 13 मार्च तक आयोजित होने वाले युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने के लिए पहली बार एक साथ दुनिया के 22 देशों की नौसेना भारत में जुटेगी।

loksabha election banner

हिंद महासागर में अंडमान निकोबार द्वीप समूह के आसपास के हजारों वर्गमील समुद्री क्षेत्र में होने वाले इस युद्धाभ्यास के दौरान भारत सहित सभी 22 देशों की नौसेना अपनी जंगी जहाजों व युद्धपोतों के साथ शक्ति का प्रदर्शन करेगी।

रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया कि सात दिनों तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास में जंगी जहाजों व युद्धपोतों पर सवार नौसैनिक युद्ध और प्राकृतिक आपदा से निपटने और आपसी तालमेल बढ़ाने आदि पर मिलकर काम करेंगे। इसके साथ ही इस अभ्यास का मकसद समुद्री क्षेत्र में किसी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाना है। एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पाकिस्तान को छोड़कर हिंद महासागर के तट से लगे लगभग सभी देश इसमें भाग लेंगे। इस नौसैनिक अभ्यास के दौरान कुकिंग सहित एक बड़ा खेल प्रतियोगिता व सेमिनारों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके साथ भव्य परेड भी होगा जिसमें सभी भागीदार देशों के नौसैनिक हिस्सा लेंगे।

अभ्यास के दौरान प्राकृतिक आपदा के समय राहत और बचाव कार्यो, एंटी पायरेसी ऑपरेशंस, सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशंस, विभिन्न देशों के चेतावनी संकेतों, लॉजिस्टिक मैनेजमेंट आदि को परखा जाएगा।

गौरतलब है कि भारतीय नौसेना की ओर से आयोजित होने वाले मिलन सीरिज के इस नौसैनिक अभ्यास की शुरुआत दो दशक पहले 1995 में हुई थी। पहले अभ्यास में मात्र चार देशों की नौसेनाओं ने भाग लिया था। 2014 में हुए अभ्यास में 16 देशों ने भाग लिया था। हिंद महासागरीय देशों के मिलन का यह अभ्यास हर दो वर्ष में आयोजित होता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.