Move to Jagran APP

ससुराल में दामाद की हत्या, पत्नी समेत तीन लोग गिरफ्तार

संवाद सूत्र, हावड़ा : ससुराल में पत्‍‌नी व उसके घर वालों ने मिलकर दामाद की गला दबाकर हत्या कर दी। इसक

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Aug 2017 01:06 AM (IST)Updated: Tue, 22 Aug 2017 01:06 AM (IST)
ससुराल में दामाद की हत्या, पत्नी समेत तीन लोग गिरफ्तार
ससुराल में दामाद की हत्या, पत्नी समेत तीन लोग गिरफ्तार

संवाद सूत्र, हावड़ा : ससुराल में पत्‍‌नी व उसके घर वालों ने मिलकर दामाद की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे अस्वस्थ बताते हुए बरामदा में रख दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपियों के घर में जमकर तोड़फोड़ की। यह हादसा रविवार की देर रात जयपुर थानांतर्गत धाईपुर इलाके में हुआ। सोमवार की सुबह घटना के प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक का नाम शेख नासिर बताया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम पत्‍‌नी फातिमा बेगम, सास कोहिनूर बेगम और ससुर फिरदौस शेख है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार करीब 10 वर्ष पहले थाना क्षेत्र के मइनान अंतर्गत मीरपुर के रहने वाला शेख नासिर के साथ फातिमा की शादी हुई थी। बताया गया है कि शादी के बाद से ही नासिर ससुराल में रह रहा था। इसको लेकर दंपती में विवाद होते रहते थे। रविवार की रात दोनों के बीच विवाद हुआ। मृतक की मां का आरोप है कि विवाद के बाद उसकी पिटाई की गई। इस क्रम में उसके गुप्तांग पर भी प्रहार किया गया। उसके गले को दबा दिया गया। इससे उसकी मौत हारे गई। मौत होने के बाद ससुराल वालों ने उसके शव को बरामदे में रख दिया। स्थानीय लोगों द्वारा उसके संबंध में पूछे जाने पर फातिमा ने बताया कि उसके पति को गैस हुआ है। इसलिए व दवा खाने के बाद आराम कर रहा है। लोगों को संदेह होने पर लोग उसे उठाने लगे लेकिन उसने कुछ भी नहीं कहा। उसे अचेत समझ कर लोग अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार की सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वे आरोपियों के घर में तोड़फोड़ करने लगे। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों व मृतक की मां की शिकायत के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.