घर मे घुसकर महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज
महिला ने पुलिस को बताया कि वह जब घर मे अकेली थी तो मुहल्ले मे रहने वला युवक आ धमका ओर उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर फरार हो गया।
बिश्नाह, [संवाद सहयोगी] । कस्बे मे रहने वाली एक विवाहिता महिला ने मुहल्ले के ही एक युवक पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को बताया कि वह जब घर मे अकेली थी तो उसके मुहल्ले मे रहने वला युवक आ धमका ओर उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर फरार हो गया। वही, महिला का कहना कि युवक पिछले तीन माह से उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। यह बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी फरार हो गया है और उसकी तलाश मे छापेमारी की जा रही है। वही, पुलिस तीन महीने मे कई बार दुष्कर्म किए जाने के आरोपो को लेकर भी जांच कर रही है कि महिला आखिर इतने दिनो तक चुप क्यो रही।