प्रशासन ने रुकवाई किशोरी की शादी
जागरण संवाददाता, कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थानांतर्गत दुमकी गांव में पुलिस-प्रशासन और
जागरण संवाददाता, कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थानांतर्गत दुमकी गांव में पुलिस-प्रशासन और चाइल्ड लाइन कर्मियों के हस्तक्षेप से समय से पूर्व हो रही किशोरी की शादी रोक दी गई। यही नहीं, किशोरी के पिता ने वयस्क होने के बाद ही अपने बेटी की शादी करने का वचन दिया। जानकारी के मुताबिक दुमकी गांव निवासी किशोरी कक्षा 10वीं का छात्रा है। जयनगर थानांतर्गत गोचरण निवासी त्रिनयन सरकार उससे शादी करना चाहता है। उसने अपने और किशोरी के परिवार को भी मना लिया था। पर किशोरी ने कम उम्र में विवाह करने पर आनाकानी शुरू कर दी। तब त्रिनयन ने खुदकुशी की धमकी देनी शुरू की। किशोरी उसकी जिद के आगे झुक गई और शादी को राजी हो गई। गुरुवार की रात शादी थी। पर इसकी भनक चाइल्ट लाइन संस्था को लग गई। संस्था के सदस्य कैनिंग महिला थाने की पुलिस लेकर किशोरी के घर पहुंच गए और शादी रोकने लगे। इस पर वहां मौजूद लोग हंगामा करने लगे। बावजूद इसके महिला पुलिस कर्मियों ने सख्ती दिखाई और किशोरी को अपने साथ थाने ले कर चली गई। बेटी को लेकर थाने पहुंचे पिता ने पुलिस के सामने कसम खाई की अब वयस्क होने के बाद ही बेटी की शादी करेगा। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को छोड़ दिया।