सर्पदंश से मृत किशोरी में जान फूंकने का झासा, तांत्रिक गिरफ्तार
संवाद सूत्र, बैरकपुर : एक तांत्रिक ने सर्पदंश से मृत किशोरी को जीवित करने का दावा किया। मृतका में जा
संवाद सूत्र, बैरकपुर : एक तांत्रिक ने सर्पदंश से मृत किशोरी को जीवित करने का दावा किया। मृतका में जान फूंकने के लिए बंद कमरे में वह घंटों झाड़-फूंक करता रहा। पर उसे सफलता नहीं मिली। इस बात की सूचना पाकर बसीरहाट थाने की पुलिस तांत्रिक के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऐसा झूठा दावा करने के पीछे तांत्रिक गुलफाम हुसैन की मंशा स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक सेरीना खातून (14) नामक वह किशोरी बसीरहाट थानांतर्गत दंडीहाट की वाशिदा थी। ईद के अवसर पर अपनी सहेलियों के साथ सोमवार शाम वह पड़ोस के गाव में निमंत्रण भोज पर गई थी और वहीं उसे साप ने काट लिया। इस घटना की जानकारी उसने सबको दी। भौगौलिक रूप से वह अंचल बिहड़ होने के कारण गाड़ी की तलाश में देरी हुई। किसी तरह उसे डाक्टर के पास ले जाया गया। जाच कर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी का शव उसके घर पहुंचा। मंगलवार उसे दफनाने की प्रक्त्रिया आरंभ हुई। ठीक उसी समय मृत किशोरी के पिता हयात अली के मोबाइल पर तांत्रिक गुलफाम अली का फोन आया। उसने कहा कि वह मृत किशोरी को जीवित कर देगा। इसलिए उसे दफनाने का काम रोक दिया जाय और वह मौके पर पहुंच रहा है। तांत्रिक की बात से दु:खी पिता को ढ़ाढस बंधी। सभी मिल कर ओझा की प्रतिक्षा करने लगे। दोपहर दो बजे गुलफाम वहा पहुंचा। किशोरी की एक झलक देख कर उसने दावा किया कि झाड़फूंक से वह किशोरी को जीवित कर देगा लेकिन झाड़फूंक करवाने लिए उस किशोरी को उनके घर पहुंचाना पड़ेगा। वह ओझा दंडीहाट के पूर्वपाड़ा का वाशिदा है। घरवाले एंबुलेंस की व्यवस्था कर मृत किशोरी को उसके घर ले गए। अपने कक्ष में लिटा कर उसने झाड़फूंक शुरू किया। मृत किशोरी के जीवित हो जाने की अलौकिक घटना को देखने के लिए उस ओझा के घर के सामने भीड़ जुट गई। झाड़फूंक होते-होते अंधेरा हो गया। पर मृत किशोरी में कोई स्पंदन नहीं हुआ। रात 11 बजे इस बात की सूचना पाकर बसीरहाट थाना की पुलिस तांत्रिक के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।