Move to Jagran APP

एक दिन कोविंद के सामने हाथ जोड़े खड़ी होंगी सीएम : दिलीप

जागरण संवाददाता, कोलकाता : एक दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रामनाथ कोविंद के सामने हाथ जोड़कर खड़ा हो

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jun 2017 01:06 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 01:06 AM (IST)
एक दिन कोविंद के सामने हाथ 
जोड़े खड़ी होंगी सीएम : दिलीप
एक दिन कोविंद के सामने हाथ जोड़े खड़ी होंगी सीएम : दिलीप

जागरण संवाददाता, कोलकाता : एक दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रामनाथ कोविंद के सामने हाथ जोड़कर खड़ा होना पड़ेगा। आज भले ही बोल रही हैं कि वह कोविंद को नहीं पहचान रही हैं, लेकिन वह वक्त आएगा जब वह उनके सामने हाथ जोड़कर खड़ी होंगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने सोमवार को इन बातों से मुख्यमंत्री पर हमला बोला। घोष इस दिन नदिया जिले के कृष्णनगर तथा दत्तफुलिया में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रामनाथ कोविंद भी हमारे तरह पार्टी के कार्यकर्ता थे। शिक्षा प्राप्त कर वे यहां तक पहुंचे हैं। वे राज्यपाल थे। ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बोल रही हैं कि वह उन्हें नहीं पहचानती हैं। इस अहंकार और असम्मान का जवाब एक दिन भारत देगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने इस दिन फिर कहा कि भाजपा ने कभी भी गोरखालैंड की बात नहीं की। पार्टी भारत का विभाजन नहीं चाहती है। हम धर्म, जाति या भाषा के नाम पर देश का विभाजन नहीं चाहते हैं। घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस तथा माकपा इस मुद्दे पर भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। भाजपा देश का विभाजन नहीं चाहती बल्कि उसे बदनाम वालों ने देश का विभाजन किया था, जिसका इतिहास गवाह है। इस दिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने राज्य सरकार की विफलताओं से जनता को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य चारों तरफ भ्रष्टाचार चरम पर है। इसमें राज्य की जनता त्रस्त है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.