देश में है असहिष्णुता, रहें एकजुट : ममता
जागरण संवाददाता, कोलकाता : ईद पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर नाम लिए बिना असहिष्णुता की बह
जागरण संवाददाता, कोलकाता : ईद पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर नाम लिए बिना असहिष्णुता की बहस छेड़ दी है। ममता ने सोमवार को ईद के मौके पर अवाम को एकता और भाईचारे का संदेश दिया। साथ ही महानगर के रेड रोड पर ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में पहुंची मुख्यमंत्री ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी और कहा कि देश में असहिष्णुता का माहौल है, इसीलिए सभी लोगों को एकजुट होकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी को भी आवाम में फूट डालने की इजाजत नहीं दी सकती। ऐसे समय पर जब देश में असहिष्णुता का माहौल है, हमें साहस और दृढ़ विश्वास दिखाना चाहिए ताकि हम एकजुट रह सकें। मुझे लगता है कि हम सब एकजुट और सभी के लिए हैं। हम पहले इंसान हैं बाद में ¨हदू, मुस्लिम, सीख या ईसाई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के लिए काम करते हैं, चाहे वह ¨हदू हों, मुस्लिम, ईसाई, सिख या जैन हो। उन्होंने कहा कि हम तब तक मानवता की रक्षा करेंगे जब तक हम जिंदा हैं। हम किसी को भी लोगों के बीच कोई दरार डालने की अनुमति नहीं देंगे। ममता ने कहा कि आज सद्भाव बनाए रखने की आवश्यकता है। ईद के मौके पर मैंने सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य और भलाई की दुआ मांगी है। मुख्यमंत्री के अलावा इस समारोह में सांसद व भतीजे अभिषेक बनर्जी, सांसद इदरीश अली, मंत्री शोभन चटर्जी, फिरहाद हकीम व अन्य कई लोग उपस्थित थे।