खुशियों का पर्व ईद आज, बाजारों में रौनक
राज्य ब्यूरो, कोलकाता: लगातार 30 दिनों तक रोजा रखने के बाद मुसलमान समुदाय के लोगों को सोमवार को ईद म
राज्य ब्यूरो, कोलकाता: लगातार 30 दिनों तक रोजा रखने के बाद मुसलमान समुदाय के लोगों को सोमवार को ईद मनाने की खुशी मिलेगी। रविवार को ईद का चांद दिखा और उलेमाओं ने सोमवार को पूरे देश में ईद मनाने का एलान कर दिया। कोलकाता के मशहूर नाखोदा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद शफीक कासमी ने कहा कि कोलकाता समेत कल पूरे देश में ईद मनाई जाएगी। आवाम से आपसी भाईचारा के साथ ईद की खुशी मनाने और मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ करने की अपील की गई है।
उल्लेखनीय है कि मुसलमानों का सबसे बड़ा यह पर्व शांति, दया, भाईचारे और सभी धर्म के माननेवालों के बीच समानता का संदेश देता है। यह गरीबों को सदका और दान देने के त्यौहार के रूप में भी मनाया जाता है। तीस रोजे की समाप्ति की खुशी में रोजेदारों द्वारा अल्लाह की शुक्रिया अदा करने के लिए भी ईंद मनाई जाती है।
राज्यपाल ने दी ईद की बधाई
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। राजभवन की ओर से जारी शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा है यह आनंदमय त्यौहार देश में भाईचारा और सर्वधर्म संभाव की सांस्कृतिक विरासत में हमारे विश्वास की पुष्टि करने का अवसर प्रदान करता है। हमारे देश के धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करता है और समाज के सभी वगरें में मजबूत संबंध की भावना को जागृत करता है। त्रिपाठी ने इस अवसर पर राज्य के लोगों की भलाई के लिए अपनी शुभकामनाएं भी व्यक्त की है।
ममता ने दी ईद की बधाई
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद-उल-फितर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी है। रविवार को सुश्री बनर्जी ने सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक और ट्वीटर पर ग्रीटिंग्स पोस्ट कर लोगों को शुभकामनाएं दी। ट्वीटर पर मुख्यमंत्री ने ग्रीटिंग्स के साथ बांगला में ईद मुबारक लिखा है। ग्रीटिंग्स में पीछे मस्जिद के साथ चांद तारा दिख रहा है और दो बच्चे प्रसन्न मुद्रा में दिख रहे हैं।