सेंट्रल:::यूएनओ के आमंत्रण पर नीदरलैंड गईं ममता
राज्य ब्यूरो, कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को नीदरलैंड के लिए रवाना हुईं। नवान्न सूत्रों
राज्य ब्यूरो, कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को नीदरलैंड के लिए रवाना हुईं। नवान्न सूत्रों के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की ओर से नीदरलैंड में आयोजित एक कार्यक्रम में वह 22 और 23 जून को शामिल होंगी। नीदरलैंड के हेग शहर में संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से लोक परिसेवा दिवस के उद्घाटन समारोह में वह पश्चिम बंगाल के विकास पर और जन परिसेवा पर अपना वक्तव्य पेश करेंगी। संयुक्त राष्ट्रसंघ के निमंत्रण पर मुख्यमंत्री समारोह में भाग लेने के लिए नीदरलैंड गई हैं। अफ्रीका, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, एशिया पेसिफिक और अन्य यूरोपीय देशों समेत 63 देशों और और 552 संस्थाओं के प्रतिनिधि समारोह में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री ने नीदरलैंड रवाना होने से पहले कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में शामिल होना गर्व की बात है। इसलिए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ का निमंत्रण स्वीकार किए। पांच दिवसीय नीदरलैंड दौरा में उनकी वहां कुछ विदेशी उद्योगपतियों के साथ अलग से बातचीत होगी। उल्लेखनीय है कि दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका दूसरा विदेश दौरा है। इसके पहले वह जर्मनी और इटली का दौरा कर चुकी हैं।