ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म
जागरण संवाददाता, कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर थानांतर्गत बाईसहाट इलाके में ट्यूशन पढ़ कर
जागरण संवाददाता, कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर थानांतर्गत बाईसहाट इलाके में ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रही छात्रा से स्थानीय एक किशोर द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। आरोपित का नाम अयाद अली मिस्त्री है। वह पीड़िता का पड़ोसी है। थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गत शुक्रवार को कक्षा छह की छात्रा ट्यूशन पढ़ कर घर सुनसान रास्ते से घर लौट रही थी। रास्ते में अयाद ने उसे घेर लिया। छात्रा को जबरन एक निर्जन स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर छात्रा को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी भी दी। भयभीत छात्रा घर लौटने के बाद भी किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। अंदर ही अंदर घुटती रही। पर मंगलवार को उससे रहा नहीं गया और उसने अपनी मां को पूरी घटना बता दी। इसके बाद पीडि़ता के परिजन जयनगर थाने पहुंचे और अयाद के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि घटना के बाद से ही आरोपित फरार है।