अभी भी चिंताजनक है सुदीप की हालत
जागरण संवाददाता, कोलकाता : रविवार को ओडिशा से कोलकाता पहुंचकर अपोलो अस्पताल में भर्ती सुदीप बंद्योपा
जागरण संवाददाता, कोलकाता : रविवार को ओडिशा से कोलकाता पहुंचकर अपोलो अस्पताल में भर्ती सुदीप बंद्योपाध्याय की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि उनके स्वास्थ्य पर चिकित्सकों ने निगरानी रखी है। कई तरह की जांच भी की गई है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि उनके वजन में हुई गिरावट को समझने के लिए और भी कई टेस्ट किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि रोजवैली मामले में गिरफ्तार कर ओडिशा ले जाए गए तृणमूल संसदीय दल के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय की तबीयत बिगड़ गई थी। वे वहां लगातार अस्पताल में भर्ती थे। गत शुक्रवार को भुवनेश्वर हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रविवार को कोलकाता पहुंचे थे। कोलकाता एयरपोर्ट से एम्बुलेंस के जरिए उन्हें सीधे अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया।