ममता पर भाजपा नेता की अश्लील टिप्पणी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा नेता ने टिप्पणी की है।
जागरण संवाददाता, कोलकाता। एक भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के बारे मे अश्लील टिप्पणी की है। बताया गया है कि पश्चिम मेदिनीपुर जिला भाजपा पर्यवेक्षक श्यामापद मडल ने नुक्कड़ सभा में ममता बनर्जी की तुलना किन्नर से कर डाली।
सारधा चिटफंड व नारद कांड के आरोपी तृणमूल नेताओं व मंत्रियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को पश्चिम मेदिनीपुर के चद्रकोना रोड पर भाजपा की रैली के बाद सभा आयोजित हुई थी।
Can't understand whether Mamata Banerjee is a man or woman. She has become a ‘hijra' as you see in trains/buses says BJP's Shyamapada Mondal pic.twitter.com/s5hWu7FLoi— ANI (@ANI_news) May 1, 2017
वहीं, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने भाजपा नेता की टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह भाषा बंगाल की राजनीतिक सस्कृति नहीं है।
थिएटर कलाकार मनोज मित्रा ने इस तरह की टिप्पणी पर चिंता व्यक्त की। अभिनेता रूद्रप्रसाद सेनगुप्ता ने भी उक्त टिप्पणी की निंदा की है। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस तरह के भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं।