प्रेमी के घर में फंदे से लटकती मिली गृहिणी, हत्या की आशंका
जागरण संवाददाता, कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थानांतर्गत घोषपाड़ा में गुरुवार को एक गृहिण
जागरण संवाददाता, कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थानांतर्गत घोषपाड़ा में गुरुवार को एक गृहिणी को उसके प्रेमी से घर में फंदे से लटकते पाया गया। उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका की पहचान शंपा मंडल है। मृतका के ससुराल वालों ने उसके प्रेमी पर हत्या कर फंदे से लटका देने का आरोप लगाते हुए कैनिंग थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। उसका नाम विप्लव सेन है। घटना के विप्लव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी थाने के समक्ष प्रदर्शन दिया। हालांकि घटना के बाद से ही वह फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है।
ये है मामला
विवाह के बाद अपने घोषपाड़ा में रह रही शंपा का पड़ोस में ही रहने वाले विप्लव के प्रेम को गया। दोनों का प्रेम परवान चढ़ा और उनके बीच शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गया। इसकी भनक जब शंपा के ससुराल वालों को लगी, तो वे इसका विरोध करने लगे। इसे लेकर ससुराल में पति, सास व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कलह होने लगी। बावजूद इसके शंपा का विप्लव से संपर्क नहीं टूटा। उल्टे प्रेम में बाधा पहुंचता देख शंपा ने घोषपाड़ा में ही किराए का कमान ले लिया। पर कुछ समय गुजरते ही शंपा के सिर पर चढ़ा विप्लव के प्रेम का भूत उतरने लगा। शंपा के कुछ करीबियों की मानें तो वह अपनी गलती मान चुकी थी और वापस पति के पास लौटना चाह रही थी। लेकिन इस बार विप्लव इसमें बाधक बनने लगा। इस बीच बुधवार को शंपा प्रेमी विप्लव के घर पहुंची थी। पर दूसरे दिन यानी गुरुवार को उसी के घर में पंखे से शंपा को लटकता पाया गया। सुबह स्थानीय लोगों ने शंपा को पंखे से लटकता देख पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप से शंपा को पंखे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतका के परिजनों ने आरोपी विप्लव के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।