श्रमिक असंतोष के कारण कल्याणी का केमिकल कारखाना बंद
संवाद सूत्र, नदिया : बोनस भुगतान को लेकर उपजे श्रमिक असंतोष के कारण कल्याणी के शिल्पाचल स्थित एलक्रो
संवाद सूत्र, नदिया : बोनस भुगतान को लेकर उपजे श्रमिक असंतोष के कारण कल्याणी के शिल्पाचल स्थित एलक्रोस केमिकल इंड्रस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कारखाना अनिश्चितकाल तक के लिए बंद हो गया। मंगलवार सुबह प्रबंधन ने कार्यस्थगन की नोटिस लगा कर कारखाना बंद किया। फलत: यहा काम करनेवाले सौ श्रमिक बेरोजगार हो गये। सत्तर के दशक में इस केमिकल कारखाना की स्थापना हुई थी। यहा पेंट्स और जूता बनाने में लगनेवाले केमिकल तैयार होता है। दो शिफ्टों में यहा काम होता है। मंगलवार काम पर पहुंचे श्रमिक कार्य स्थगन की नोटिस देख कर गुस्से से फूट पड़े। बंद कारखाना के गेट पर उन्होंने कई घटा तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व दे रहे प्रद्युत विश्वास नामक श्रमिक ने दावा किया कि पिछले वर्ष कारखाना को काफी मुनाफा हुआ है। उस हिसाब से 20 प्रतिशत की दर से बोनस दिये जाने की बात तय हुई थी। पूर्व के वर्षो में इस दर से बोनस का भुगतान हुआ है। उनका आरोप है कि अचानक प्रबंधन अपने वादे से मुकर गया। वह 8.33 प्रतिशत की दर से बोनस देना चाहता है। श्रमिक 8.33 प्रतिशत की दर से बोनस लेने को तैयार नहीं है। इस विवाद के रहते हुए भी श्रमिकों ने अपना काम बंद नही किया। दुर्गा पूजा के दौरान भी वे कारखाना प्रबंधन के निर्देशानुसार काम करते रहे। बोनस भुगतान को लेकर सोमवार प्रबंधन पक्ष और श्रमिकों के बीच गर्मागरम बहस हुई। मंगलवार सुबह कारखाना से श्रमिकों के निकलते ही प्रबंधन पक्ष ने कार्यस्थगन की नोटिस लगा कर कारखाना गेट पर ताला जड़ दिया।