Move to Jagran APP

डकैती का प्रतिरोध करने पर गृहिणी की नृशस हत्या

संवाद सूत्र, बैरकपुर : डकैती का प्रतिरोध करने पर डकैतों ने गृहिणी की नृशंस हत्या कर दी। मृतका का नाम

By Edited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 01:04 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 01:04 AM (IST)
डकैती का प्रतिरोध करने पर गृहिणी की नृशस हत्या

संवाद सूत्र, बैरकपुर : डकैती का प्रतिरोध करने पर डकैतों ने गृहिणी की नृशंस हत्या कर दी। मृतका का नाम कविता मुखोपाध्याय (50) है। उनके गले पर दम घोटे जाने के काले निशान हैं। उसकी जान लेने में रसोईघर में प्रयोग होने वाली सड़सी और काटेदार चम्मच का भी इस्तेमाल किया गया। वहीं पास के कमरे में उनका बेटा प्रताप मुखोपाध्याय बेहोशी की हालत में पाया गया। सोमवार सुबह निमता थाने के बिराटी के सर्दारपाड़ा में हत्या की यह वारदात प्रकाश में आई। इस हत्या को लेकर स्थानीय लोग कई तरह की अटकले लगा रहे हैं। कुछ का कहना है कि डकैतों का प्रतिरोध करने पर ही उस महिला की हत्या की गई है। पुलिस जाच में जुट गई है।

loksabha election banner

कविता के पति प्रदीप मुखोपाध्याय आयुर्वेदिक दवाओं के व्यवसायी हैं। रविवार रात वे घर पर नही थे। उनकी जान पहचान के एक व्यक्ति की हालत गंभीर थी। उसे इलाज के लिए कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदीप रविवार पूरी रात उस रोगी के परिवारवालों के साथ उस अस्पताल में थे। सोमवार सुबह वे जब घर लौटे तो उनकी पत्नी की हत्या की घटना प्रकाश में आई। प्रदीप ने बताया कि घर लौटकर उन्होंने देखा कि पूरा घर बिखरा पड़ा था। उनकी पत्नी अपने कमरे में मृत पड़ी थी और पास के कमरे में उनका बेटा अचेत पड़ा था। उनके घर से नगद 40 हजार रुपये नगद एवं उनकी पत्नी के सोने के सारे जेवरात नदारद थे। उन्होंने निमता थाने को फोन पर घटना की सूचना दी, जिसके बाद बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। अचेत प्रताप को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरजी कर अस्पताल के शव गृह में भेज दिया। डकैती और हत्या की लिखित प्राथमिकी निमता थाने में दर्ज हुई है। इस घटना की जानकारी पाकर स्थानीय विधायक तन्मय भट्टाचार्य भी वहा पहुंचे। उन्होंने बताया कि उस महिला को प्रताड़ित कर हत्या की गई है। उसके बिस्तर पर खून फैला था। स्थानीय विधायक ने इस काड की निष्पक्ष जाच की माग उठाई। प्रदीप ने बताया कि उनके मकान की छत की ढलाई होने वाली थी, जिसके लिए उन्होंने 40 हजार रुपये घर में रखे थे। यह बात उनके यहां काम करने वाले राजमिस्त्रियों को मालूम थी। इस हत्याकाड में उन राजमिस्त्रियों का हाथ हो सकता है। पुलिस ने उन राजमिस्त्रियों को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.