Move to Jagran APP

निगम के ऐप से कई तथ्यों की जानकारी

जागरण संवाददाता, कोलकाता : किसी भी काम के लिए अब कोलकाता नगर निगम में यहां से वहां भटकने की कोई जरुर

By Edited By: Published: Wed, 29 Jun 2016 05:58 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2016 05:58 PM (IST)
निगम के ऐप से कई तथ्यों की जानकारी

जागरण संवाददाता, कोलकाता : किसी भी काम के लिए अब कोलकाता नगर निगम में यहां से वहां भटकने की कोई जरुरत नहीं है। अब आपके हाथों की मुट्ठी में निगम है। मोबाइल स्क्रीन पर टच करते ही निगम से संबंधित तमाम जानकारियां मिल जाएंगी। कोलकाता नगर निगम की तरफ से कुछ महीने पहले ही एक ऐप तैयार किया गया है। दिन प्रतिदिन लोगों का जीवन बेहद स्मार्ट होता जा रहा है। इस स्मार्ट जमाने के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए निगम की ओर से स्मार्ट फोन के लिए ऐप लाया गया है। गुगल में जाकर केएमसीऐप को डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप से कर एवं कर में छूट संबंधित जानकारियां, संपत्ति कर एवं बकाया संपत्ति कर संबंधित तथ्य, बकाया लाइसेंस संबंधी तथ्य, संपत्ति का मूल्यांकन संबंधित तथ्य, म्युटेशन एप्लीकेशन की वर्तमान स्थिति से संबंधित जानकारी, मकान निर्माण की योजना के आवेदन की वर्तमान स्थिति की जानकारी, बर्थ सर्टिफिकेट से संबंधित तथ्य, वार्ड आधारित जलाशयों व हेरिटेज इमारत संबंधी तथ्यों की जानकारियां हासिल होंगी। निगम अधिकारियों का मानना है कि एस ऐप के माध्यम से शहरवासियों को मुश्किल काफी आसान हो जाएगी। निगम की तरफ से इस ऐप को और भी अत्याधुनिक करने की योजना बनाई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.