Move to Jagran APP

महिला कॉलेज की छात्राओं ने जाना आत्मरक्षा के गुर

चाईबासा : महिला कॉलेज में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्

By Edited By: Published: Sat, 27 Feb 2016 12:59 AM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2016 12:59 AM (IST)
महिला कॉलेज की छात्राओं ने जाना आत्मरक्षा के गुर

चाईबासा : महिला कॉलेज में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में कॉलेज की छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान कॉलेज के छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए कई गुर बताये गये। कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित मनीष विश्वकर्मा ने उपस्थित छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु कई गुर बताया। यह कार्यशाला पांच दिन तक चलेगी। प्रत्येक दिन आत्मरक्षा हेतु विभिन्न गुर बताया जाएगा। इस दौरान महिला कॉलेज की प्राचार्या शैलबाला दास ने उपस्थित छात्राओं को आत्मरक्षा संबंधित अपने विचार प्रकट किये। इस मौके पर कॉलेज की शिक्षिका डॉ. सलोनी टोपनो, डा. प्रतिभा ¨सह, दलजीत कौर, डॉ. निवारण महथा समेत काफी संख्या में कॉलेज की छात्राएं शामिल थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.