विरोध जुलूस निकालेगी भाजपा
संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस और वाममोर्चा सांसदों द्वारा हंगामा किए जाने के बाद अब प्रदेश भाजपा राज्य में उनके संसदीय क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी और रैलियां निकालेगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने यह जानकारी दी।
जागरण संवाददाता, कोलकाता। संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस और वाममोर्चा सांसदों द्वारा हंगामा किए जाने के बाद अब प्रदेश भाजपा राज्य में उनके संसदीय क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी और रैलियां निकालेगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस और वाममोर्चा सांसदों के क्षेत्रों में विरोध-रैलियों का आयोजन होगा। एक राजग मंत्री और चार सांसद भाजपा की राज्य इकाई के समर्थन से विरोध रैलियां संचालित करेंगे। गौर हो कि बंगाल में कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद हैं और वाममोर्चा के दो सांसद हैं।