Move to Jagran APP

बाढ़ पीडि़तों की मदद में न हो राजनीति: सूर्यकांत

माकपा पोलितब्यूरो के सदस्य एवं राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सूर्यकांत मिश्रा ने सत्तापक्ष पर बाढ़ पीडि़तों की मदद को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2015 03:51 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2015 03:53 AM (IST)
बाढ़ पीडि़तों की मदद में न हो राजनीति: सूर्यकांत

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। माकपा पोलितब्यूरो के सदस्य एवं राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सूर्यकांत मिश्रा ने सत्तापक्ष पर बाढ़ पीडि़तों की मदद को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

शनिवार को पार्टी मुख्यालय अलीमुद्दीन स्ट्रीट में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य में कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण विभिन्न जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गये हैं। मुर्शिदाबाद, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, नदिया, हुगली, वीरभूम व हावड़ा आदि जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। खाने-पीने व दवाइयों का अभाव है। महानगर के विभिन्न इलाकों में भी जलजमाव से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। अब तक राज्यभर में 40 लोगों की जानें जा चुकी हैं लेकिन सरकार मौन है। प्रशासनिक अधिकारी सभी जगहों पर मदद पहुंचाने को लेकर असमर्थता जाहिर कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष न ही लोगों की पर्याप्त मदद कर रहा है और न ही दूसरों को मदद करने दे रहा है। बीते दिनों एक नेत्री (भाजपा की रूपा गांगुली) मदद लेकर पहुंची तो उन्हें भगा दिया गया। अन्य जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को भी मदद करने नहीं दिया जा रहा है। उन पर हमले हो रहे हैं। सरकार सभी जगहों पर राहत सामग्र्री पहुंचा पाने में विफल हुई है। पर्याप्त नाव नहीं हैं जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। लोग भूख-प्यास से परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि त्रस्त लोगों की मदद को लेकर राजनीति ठीक नहीं है। विपक्ष सरकार के भरोसे हाथ पर हाथ धरकर बैठा नहीं रहेगा। आपदा की स्थिति में राजनीति छोड़कर सभी को मिल-जुलकर पीडि़तों की मदद को आगे आना चाहिए। जिससे जो बन पड़े, वही लेकर मदद करे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्पष्ट करे कि वह बाढ़ व भारी बारिश से बर्बाद हुई खेती व प्रभावित किसानों की मदद को लेकर क्या कर रही है। सरकार की रणनीति जानने का अधिकार सभी को है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.