भाजपा के उत्थान के लिए ममता जिम्मेदार: वृंदा करात
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य वृंदा करात ने कहा है कि राज्य में भाजपा के उत्थान
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य वृंदा करात ने कहा है कि राज्य में भाजपा के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं। ममता सत्ता में बने रहने के लिए सांप्रदायिक भाजपा को बढ़ावा देने के खेल में जुटी हैं। श्रीमती करात ने महानगर में आयोजित एक सेमिनार में यह बातें कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सांप्रदायिक नीतियों के विरुद्ध राष्ट्र व्यापी आंदोलन तेज करने की जरूरत है। देश के विभिन्न प्रांतों में भाजपा विरोधी मुहिम तेज करना आसान होने के बावजूद पश्चिम बंगाल में यह कठिन है। इसलिए कि ममता ने भाजपा के साथ गुप्त समझौता कर लिया है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा को लाने का श्रेय तृणमूल कांग्रेस को ही है। आज राज्य की आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। श्रीमती करात ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की है लेकिन उसका एजेंडा स्पष्ट नहीं है।
ममता कहती कुछ और व करती कुछ और है। उनकी कथनी व करनी में अंतर है। बाहर में दिखाने के लिए नरेंद्र मोदी का विरोध करती हैं और समस्या होने पर उनसे मिलने के लिए दौड़ कर दिल्ली चली जाती हैं।