केजीबीवी की छात्राओं ने दिखाए दम, मिला बेल्ट
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : कस्तूरबा गांधी बालिका प्लस टू आवासीय विद्यालय निश्चिंतपुर चक्रधरपुर में
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : कस्तूरबा गांधी बालिका प्लस टू आवासीय विद्यालय निश्चिंतपुर चक्रधरपुर में कराटे सेमिनार सह बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट का आयोजन हुआ। जिसमें इंडिया चीफ क्योसी प्रेम दुबे ने बालिका प्रशिक्षुओं को उच्च स्तर की तकनीकी जानकारी दी। झारखंड के मुख्य प्रशिक्षक सेंसाई कमल कुमार पति ने भी प्रशिक्षुओं को कराटे की जानकारी दी। ग्रेडिंग सेमिनार में मुख्य रूप से बेसिक, बेसिक कंबीनेशन, स्टंस एवं काता का परीक्षण किया गया साथ ही कुमिते व डिफेंस तकनीक भी बताई गई। क्योसी प्रेम दुबे ने प्रशिक्षुओं को सच्ची लगन व परिश्रम से मंजिल तक पहुंचने का मंत्र दिया बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में सफल रही छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं बेल्ट दिया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मौके पर विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका श्रीमती अनिता महतो, वार्डेन सह शिक्षिका श्रीमती सावित्री मंडल, लेखापाल राजन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
किसे मिला कौन सा बेल्ट
* रेड नाइंथ क्यू - किरण महतो, प्रियंका महतो, भारती महतो, सत्यवती महतो एवं वर्षा महतो।
* यलो एट क्यू - लक्ष्मी नायक, एलिस जारिका, पल्लवी मंडल, ज्योति महतो, सावित्री महतो, राजश्री ज्योतिष, महिमा सिजुई, जिंगी बोदरा, निशा झा, गायत्री नायक, रायमुनी मेलगांडी, प्रियंका बानसिंह, प्रियंका नायक, यमुना नुनिया, पेलोंग जामुदा, खुशबू रानी गोप, सरस्वती महतो व सुमित्रा जोंको।
* ब्लू सिक्स्थ क्यू - सपना महतो, कमला महतो, नीतू महतो, अंजना महतो, लक्ष्मी बोयपाई व सुमित्रा प्रधान।