Move to Jagran APP

ममता नहीं रोक सकेंगी भाजपा का विजय रथ

जेएनएन, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तेजी से बढ़ रही भाजपा की जमीन को और विस्तार देने मंगलवार को पार्टी

By Edited By: Published: Wed, 21 Jan 2015 05:49 AM (IST)Updated: Wed, 21 Jan 2015 02:53 AM (IST)
ममता नहीं रोक सकेंगी भाजपा का विजय रथ

जेएनएन, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तेजी से बढ़ रही भाजपा की जमीन को और विस्तार देने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुंचे। मंगलवार को ब‌र्द्धमान जिले के बड़नीलपुर चौरंगी मैदान में आयोजित रैली में उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि ममता बनर्जी भाजपा का विजय रथ नहीं रोक सकतीं। 2016 में हम बंगाल में अपनी सरकार बनाएंगे। भाजपा को मिलने वाले विशाल जनसमर्थन से ममता सरकार गंगासागर में डूब जाएगी। उन्होंने सारधा चिटफंड घोटाले व ब‌र्द्धमान धमाके का उल्लेख कर प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया।

loksabha election banner

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ध्यान सरकार चलाने पर नहीं है। वह सारधा चिटफंड घोटाले में फंसे अपने नेताओं को बचाने में लगी हैं। उन्होंने बंगाल में वोट बैंक के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया। ममता बनर्जी का शासन माकपा से भी बदतर है। पिछले साल ब‌र्द्धमान में धमाका होने के बाद मुख्यमंत्री ने सही तरीके से जांच नहीं कराई और राष्ट्रीय जांच एजेंसी को भी सहयोग नहीं दिया। वह बंगाल की जनता का हजारों करोड़ रुपया सारधा चिटफंड कंपनी में डूबने से भी नहीं बचा सकीं। शाह ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के लोग उनके कार्यकर्ताओं पर हमला करते हैं, लेकिन बंगाल में भाजपा पर जितना जुल्म होगा, उतना ही कमल खिलेगा।

निडर होकर बात करें कार्यकर्ता

रैली से पहले शाह ने संस्कृति लोकमंच में बंगाल भाजपा के शीर्ष नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें सलाह दी कि काम के जरिये लोगों के बीच पैठ बनानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निडर होकर सीधे उनसे बात करने को कहा। बोले, पार्टी का मुखिया होने के नाते इन समस्याओं को सुलझाना भी मेरी जिम्मेदारी है। भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश में सदस्यों की संख्या 75 लाख से एक करोड़ तक ले जाने की बात कही।

शाह की सुरक्षा में चूक का आरोप

ब‌र्द्धमान। भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की सुरक्षा व्यवस्था में चूक का आरोप लगाया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार ने उद्देश्यपूर्ण तरीके से शाह के काफिले से पायलट कार को हटा दिया। जब अमित शाह की कार सभास्थल पर आ रही थी तो काफिले में पायलट कार नहीं थी। पता चला कि राज्य सरकार के आदेश पर उसे हटाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.