ममता की हत्या की साजिश रच रही भाजपा : ज्योतिप्रिय
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। खाद्य आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कहा है कि भाजपा मुख्यमंत्री ममता ब
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। खाद्य आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कहा है कि भाजपा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की साजिश में जुटी है। पहले वामपंथी दल इस तरह का खेल खेलते थे और प्रखर विरोधी नेताओं की हत्या कर देते थे। सत्ता के लिए भाजपा अब इसी रास्ते पर चल रही है। मल्लिक ने सोमवार को पार्टी की एक सभा में यह बातें कही। उन्होंने कहा कि पहले वाममोर्चा ने ममता की हत्या की साजिश की थी लेकिन वह सफल नहीं हुआ। अब भाजपा नये सिरे से इस तरह की साजिश को अंजाम पर पहुंचाना चाहती है। लेकिन तृणमूल कार्यकर्ता इसे सफल नहीं होने देंगे। पार्टी नेता व कार्यकर्ता हमेशा ममता की सुरक्षा में खड़े रहेंगे।
मल्लिक ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार होगी और ममता बनर्जी केंद्र में निर्णायक शक्ति के रूप में उभरेंगी। भाजपा नेताओं को समझ लेना चाहिए कि 2019 में भाग-मोदी भाग का नारा सच साबित होगा और दीदी केंद्र की सत्ता में निर्णायक होंगी।
ममता पहले खुद अपनी हत्या की साजिश का आरोप कम्युनिस्ट दलों पर लगा चुकी हैं। इस बार राज्य के एक मंत्री ने ममता की हत्या की साजिश रचने का आरोप भाजपा पर लगाया है। हालांकि भाजपा ने इसे तृणमूल का घटिया आरोप करार दिया है। प्रदेश भाजपा ने कहा है कि सारधा कांड में दोषी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारी की मांग करने पर उसके नेता एस तरह के घटिया आरोप लगा रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक ममता को माओवादियों से खतरा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भाजपा खुद ममता की सुरक्षा चाहती है।