दिल्ली दौरे पर जाएंगी ममता
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दो दिनों के दिल्ली दौरे पर जा रही हैं। उनके 17 नवम्बर की रात अथवा 1
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दो दिनों के दिल्ली दौरे पर जा रही हैं। उनके 17 नवम्बर की रात अथवा 18 नवम्बर को राजधानी जाने की बात है और 20 नवम्बर को वे कोलकाता लौट आएंगी।
राज्य सचिवालय नवान्न सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ प्रशासनिक व राजनीतिक कार्यों की वजह से ममता दिल्ली जा रही हैं। उनके दिल्ली दौरे का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। 17 नवम्बर को कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में भाग लेने के बाद संभवत: उसी रात वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार के कुछ फैसलों के खिलाफ ममता राजधानी में मुखर हो सकती हैं। इसके अलावा इस महीने के अंत में ही लोकसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होगा। उसके लिए ममता अपनी पार्टी के सांसदों को क्या वार्ता देती हैं, इसपर भी सबकी निगाहें रहेंगी।