विधायकों के टूटने से कांग्रेस विचलित नहीं: अधीर
By Edited By: Published: Tue, 22 Jul 2014 02:33 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jul 2014 01:41 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। सोमवार को कांग्रेस के तीन विधायकों के टूटने के बावजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी विचलित नहीं है। चौधरी ने कहा कि कोई भी नेता किसी भी पार्टी में जाने के लिए स्वतंत्र है। किसी को कोई रोक नहीं सकता है लेकिन नीति व आदर्श पर चलनेवाली कांग्रेस को खुद पर भरोसा है।
उन्होंने कहा कि जो विधायक टूट कर तृणमूल में गए हैं वे कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर वे फिर वहां से चुनाव जीत नहीं सकते हैं।
अधीर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में वह इससे विचलित हैं। समर्पित नेता कांग्रेस के साथ हैं। एक-दो लोगों के जाने से देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ सकता।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें