डकैती के दौरान महिला के साथ दुष्कर्म
संवाद सूत्र, बसीरहाट : बसीरहाट थानातर्गत काकड़ा मिर्जानगर के वाशिदा अब्दुल रहीम मंडल (33) नामक व्यवसायी के घर पर हमला कर छह-सात हथियार बंद डकैतों के गिरोह ने उनके घर को लूट लिया। आरोप है कि डकैती के दौरान डाकुओं ने उनकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। अब्दुल रहीम मंडल ने बताया कि मंगलवार देर रात सब्बल से उनके मकान का गेट तोड़ कर डकैत अंदर घुसे। उन्होंने पति पत्नी को पीटा। उनका आरोप है कि अंधेरे में ले जाकर डकैतों ने उनकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अलमारी में रखे चार भरी सोने के गहने व चार भरी चादी के गहने, 60 हजार नगद और मोबाइल फोन लूट कर डकैत अंधेरे में भाग निकले। अब्दुल रहीम मंडल सब्जी व्यवसायी है। उनके जाने के बाद उनकी पत्नी को इलाज के लिए बसीरहाट महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पाकर बसीरहाट के एसडीपीओ अभिजीत बंद्योपाध्याय मौके पर पहुंचे। डकैतों की पिटाई से अब्दुल रहीम मंडल की एक आख में गंभीर चोट पहुंची है। लगातार दो दिनों में बसीरहाट थाना क्षेत्र में हुई दो डकैती की घटनाओं को लेकर जनता में दहशत और पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। सोमवार रात बसीरहाट थाना के मालतीपुर में डकैती की घटना घटी थी। डकैती की दोनों ही घटनाओं की प्राथमिकी बसीरहाट थाने में दर्ज हुई है लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।