फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव
खड़गपुर : खड़गपुर तहसील के केशियाड़ी में विवाहिता का शव फंदे से झूलता मिला। मामला खु
By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 02:49 AM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 02:49 AM (IST)
खड़गपुर : खड़गपुर तहसील के केशियाड़ी में विवाहिता का शव फंदे से झूलता मिला। मामला खुदकशी का बताया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जानकारी के मुताबिक केशियाड़ी थाना क्षेत्र के कांटागेड़िया की रहने वाली भारती श्यामल (40) का शव रविवार की सुबह कमरे में फंदे से लटकता मिला। सुबह मैदान से लौटने पर भारती के पति ने उसका शव फंदे से लटकता देखा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। समझा जाता है कि पारिवारिक कलह व मानसिक अशांति के चलते भारती ने फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के आलोक में स्थानीय थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें