एगरा में मिला प्रौढ़ का शव
खड़गपुर : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत एगरा में प्रौढ़ का शव संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने श
खड़गपुर : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत एगरा में प्रौढ़ का शव संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जानकारी के मुताबिक एगरा थाना क्षेत्र के बिलचाउलदा में प्रौढ़ का शव गुरुवार को झाड़ियों में पेड़ से लटकता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त रूपाई मुर्मू (42) के रूप में की गई। वह मूल रूप से नयाग्राम का रहने वाला था और एगरा में रह कर धान की कटाई का कार्य करता था। बताया जाता है कि गुरुवार को रूपाई अपने साथियों से नित्य कर्म की बात कह कर गया था, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटा। इस पर साथियों ने उसकी खोज शुरू की। हालांकि देर तक उसका पता नहीं लग पाया था। आखिरकार काफी देर बाद उसका शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या ही मान रही है।