करंट लगने से युवक की मौत
हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत कांथी में करंट लग जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 07:08 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 07:08 PM (IST)
हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत कांथी में करंट लग जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक कांथी थाना क्षेत्र के हरिपुर स्थित शीतला मंदिर में शुक्रवार की रात धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। इसके लिए परिसर में हैलोजन लाइट लगाए गए थे। बताया जाता है कि इसी दौरान एक हैलोजन से हाथ छू जाने से सुप्रियो दास (22) को बिजली का झटका लगा। इससे वो अचेत हो गया। लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें